कार्यालय के अभिलेखों और पंजी को रखें हमेशा अद्यतन : डीएम
सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- शिवहर। किशोर न्याय परिषद, बाल कल्याण समिति एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का डीएम प्रतिभा रानी ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय के विभिन्न पंजियों एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कहा कि किशोर न्याय परिषद एवं बाल कल्याण समिति में आने वाले हर जरूरतमंद बच्चों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक को निर्देश दिया कि वह संबंधित सरकारी योजनाओं का पंम्पलेट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं ताकि बच्चों एवं उनके अभिभावकों को योजनाओं की सही जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड के प्रभारी प्रधान दंडाधिकारी के अलावा ओएसडी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शुभांगी सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.