कार्यालय उद्घाटन को लेकर सपाइयों ने की चर्चा
रामपुर, जून 13 -- सैफनी/शाहबाद। सपा कार्यकर्ताओं की शनिवार को शाहबाद में बैठक हुई, जिसमें रविवार को पुराना रामपुर रोड स्थित पीडीए कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरज्ञान सिंह यादव, राधेश्याम राही, जावेद खां, हाजी सलीम कुरैशी, माजिद खां और लायक मियां ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बसपा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर यह भी पढ़ें- भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार का दिया मंत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.