हरदोई, अप्रैल 12 -- हरपालपुर। विकास खंड के पलिया गांव में रविवार को एसएससी-2025 परीक्षा में सफलता हासिल कर आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक बने आवर्त सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। जैसे ही आवर्त गांव की सीमा पर पहुंचे, युवाओं ने बैंड बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले आवर्त को देखने के लिए हर घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपने लाल को अफसर के रूप में देख पिता भगवान सिंह और परिजनों की आंखें छलक आईं। ग्रामीणों ने आवर्त को मिठाई खिलाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। बुजुर्गों ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि आवर्त ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से अभावों के बीच भी सफलता का शिखर छुआ जा सकता है। स्वागत से अभिभूत आवर्त सिंह ने अपनी सफलता क...