कार्यालयों में आयोजित हुए सामूहिक योग सत्र
आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग सप्ताह के तहत शुक्रवार को जनपद के सभी सरकारी एवं कारपोरेट कार्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं आध्यात्मिक उन्नयन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के लाभों से भी अवगत कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.