कौशाम्बी, मार्च 17 -- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों, पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विधिसम्मत अभियोजन की कार्रवाई करते हुए समयबद्ध रूप से मामलों का निस्तारण करें। न्यायालय उप संचालक/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के निरीक्षण के दौरान चकबंदी के मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। भूलेख कक्ष के निरीक्षण के दौरान पटल सहायक से लंबित पेंशन प्रकरण एवं कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि कार्मिकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर भी अपडेट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.