गंगापार, मार्च 12 -- लापरवाही और उदासीनता ही दुर्घटना का कारण बनता है। कार्यस्थल ही नहीं हर जगह सुरक्षा के प्रति हमें जागरूक रहना नितांत आवश्यक है। यह बातें इफको फूलपुर इकाई के अग्नि एवं सुरक्षा विभाग में आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख पीके सिंह ने गुरुवार को कही। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। इस वर्ष अभियान का विषय "उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं" रहा। महाप्रबंधक तकनीकी रत्नेश कुमार ने कहा कि किसी भी दुर्घटना या खतरे की जानकारी तुरंत साझा की जानी चाहिए ताकि अग्नि एवं सुरक्षा विभाग समय रहते उसका निवारण कर सके। मुख्य प्रबंधक अग्नि एवं सुरक्षा संजीव कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्त...