कटिहार, जनवरी 30 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक महिला रेल कर्मी ड्यूटी पर जाने के बाद से लापता है। इसके बारे में रेल कर्मी के परिजन ने सहायक थाना में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह ड़्यूटी बाइक से गई थी। मगर घर वापस नहीं आयी। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की तीन बाद भी अभी तक महिला रेल कर्मी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पहली नजर में प्रतीत हो रहा है कि प्रेम प्रसंग मामले में रेल कर्मी कहीं चली गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.