जहानाबाद, अगस्त 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित जीएनएम नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता किरण कुमारी एवं पारा विधिक स्वयंसेवक पूनम कुमारी ने किया। पैनल अधिवक्ता ने छात्राओं को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम के प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया, समय-सीमा और पीड़िता के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण में काम करने का अधिकार है। पूनम कुमारी ने महिलाओं के लिए उपलब्ध नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम पर पीएलवी की ट्रेनिंग कार्यक्रम में छात्रा...