रांची, अप्रैल 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनडब्ल्यूसी) नई दिल्ली की मदद से शुक्रवार को क्षेत्रीय विधि समीक्षा परामर्श (पूर्वी क्षेत्र) का आयोजन हुआ। यह आयोजन 'कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013' विषय पर आधारित था। इसमें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अंबुज नाथ, पूर्व न्यायाधीश, झारखंड हाईकोर्ट ने पॉश ढांचे के सख्त संस्थागत अनुपालन व जांच प्रक्रियाओं में प्रक्रियात्मक निष्पक्षता की जरूरत पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि प्रवीण पुष्कर ग्रामीण एसपी ने जागरुकता बढ़ाने और शिकायत तंत्र को अधिक सुलभ बनाने पर जोर दिया। कहा कि कार्यस्थल पर जब कोई नया कर्मचारी आता है तो उसे इंटरनल कंप्लेट कमेटी के सदस्यों से मिलाय...