महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केएमसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग महाराजगंज में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सभी को इस अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भानु प्रिया, वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में पीओएसएच अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना था। वक्ताओं ने अधिनियम 2013 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि यह अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करता है और इसके तहत आंतरिक शिकायत समिति की स्थापना अनिवार्य है। साथ ही, शिकायत द...