लखनऊ, सितम्बर 15 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के विधिक सहायता केंद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित जस्टिस (डॉ.) ए.एस. आनंद मूट कोर्ट हॉल में हुआ। कार्यशाला प्रोफेसर आर.के. वर्मा एवं प्रोफेसर अभिषेक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ए.के. सोनकर उपस्थित रहे। कार्यशाला का विषय "कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013" रहा। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं उत्पीड़न-मुक्त कार्यस्थल के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम की शुरुआत विधिक सहायता केंद्र की सदस्या अनुश्री भारती ने केंद्र के प...