कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला
छपरा, सितम्बर 2 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र सारण के तत्वावधान में बुधवार को मढ़ौरा अनुमंडल में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विनीता भारती ने की। मुख्य वक्ता जिला समन्वयक निभा कुमारी ने कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल का कानूनी अधिकार है। 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि घटना के तीन माह के भीतर अथवा जिला स्तरीय स्थानीय परिवाद समिति में लिखित शिकायत की जा सकती है। सहायता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.