देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को सीएमएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यस्थल पर दो डॉक्टर नहीं मिले,जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, वहीं इमरजेंसी के वार्ड में भीड़ न लगने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया। ओपीडी में पेट दर्द से परेशान एक मरीज को तत्काल वार्ड में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में कार्यस्थल पर नहीं मिले दो चिकित्सक, स्पष्टीकरणमरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देशन में प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा बुधवार को सुबह करीब नौ बजे प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रजभूषण मल्ल के साथ निकले। वह इम...