सोनभद्र, अप्रैल 2 -- अनपरा,संवाददाता। ककरी परियोजना के वर्कर्स क्लब में संविदा कर्मियों के लिए 'पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संविदा कर्मियों और उनके परिवारजनों के बीच सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना, आपसी समझ और विश्वास को सुदृढ़ करना तथा एक सकारात्मक और स्वस्थ पारिवारिक वातावरण का निर्माण करना था। मुख्य अतिथि ककरी परियोजना के महाप्रबंधक सुधीर कुमार झा ने संबोधित करते हुए व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के मध्य एक आदर्श संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यस्थल की चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता बतायी। श्री झा ने संविदा कर्मियों को मानसिक तनाव के प्रभावी प्रबंधन और उसे कम करने के व्यावहारिक उपायों से भी अवगत कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.