मेरठ, मई 18 -- उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में सोमवार को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा साफ-सफाई के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। कार्यशाला में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति रस्तौगी ने किया। मुस्कान ढिल्लन, प्रधानाचार्या ममता चौधरी, हिमांशु सिंघल, अरविंद चौधरी, सोहनवीर चौधरी, श्रीमती पूजा गुप्ता, रुचि वर्मा, नौशाबा परवीन एवं कुमारी प्रिया भी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...