खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिला प्रशासन के तत्वावधान में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत "जल संचय जन भागीदारी-2.0 कार्यक्रम के तहत हितधारकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सोमवार को एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरडीए सहायक निर्देशक मनीष कुमार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना तथा वर्षा जल संचयन, जल पुनर्भरण एवं जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। उपस्थित प्रतिभागियों को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों, सोख्ता निर्माण, जल स्रोतों के संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में जल संकट से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.