मुजफ्फरपुर, जून 19 -- साहेबगंज। साहेबगंज स्थित सुजनी कला केंद्र में शुक्रवार को जूट आधारित फाइल, फोल्डर और झोला निर्माण की 15 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इससे पहले नाबार्ड के डीजीएम लक्ष्मण झा, एजीएम नवीनचंद्र झा, डीडीएम सुमन प्रभा और नाबार्ड मुंबई के वैद्यनाथ ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यशाला में चयनित 30 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण जन कल्याण परिषद के निदेशक मकबूल अहमद, मुखिया शंभू प्रसाद गुप्ता, रामनाथ पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...