कार्यशाला में सिखाईं नृत्य कला की बारीकियां
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। किदवई नगर स्थित एनजे परफॉर्मिंग आर्ट्स में मंगलवार को सात दिवसीय नृत्य रागिनी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। डेढ़ सौ से अधिक बच्चे और महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रथम दिवस पर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, अटल अवॉर्ड व यूपी रत्न सम्मानित विपिन निगम बच्चों को नृत्य कला की बारीकियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को नृत्य की मूल तकनीक, ताल, लय, भाव-भंगिमा एवं मंच प्रस्तुति से संबंधित जानकारियां दी गईं। संस्था की निदेशक नेहा जायसवाल ने आभार जताया। संचालन नेहा जायसवाल और सृष्टि फ्लिंट ने किया। यह भी पढ़ें- 26 जून से नाद प्रवाह संगीत कार्यशाला में गूंजेंगे सुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.