शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. राजीव यादव ने 'माय भारत' पोर्टल की जानकारी देते हुए स्वयंसेवियों को लॉग इन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद प्रो. मोहसिन हसन खान और डॉ. राजीव यादव ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया। यह भी पढ़ें- असाइनमेंट लेखन के सीखे गुर इस दौरान डॉ. समन ज़ेहरा ज़ैदी, डॉ. रज़ा रसूल, डॉ. निजामुद्दीन खान और डॉ. ...