अमरोहा, अप्रैल 19 -- जोया। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शनिवार को संवर्धन क्षमता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीपीएम नदीम अख्तर ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों व सफाई नायकों को बेहतर सफाई व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया। डीपीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर देते हुए हरे डिब्बे में बचा हुआ भोजन, फल, पत्तियां, सब्जी के छिलके आदि गीला कचरा रखने को कहा। बताया कि नीले डिब्बे में कागज, प्लास्टिक, कांच, पैकेजिंग, धातु आदि सूखे कचरे को रखना चाहिए। वहीं, लाल डिब्बे में स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक अपशिष्ट सेनेटरी वेस्ट, इस्तेमाल किए गए मास्क, दास्ताने, नैपकिन, पैड्स आदि रखने चाहिए। यह भी पढ़ें- अपशिष्ट प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश कहा कि काले डिब्बे में केमिकल, पेंट, बैट्रियां, इलेक्ट्रानिक क...