कार्यशाला में शोध प्रविधि की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थी
सासाराम, सितम्बर 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। श्री शंकर महाविद्यालय सासाराम में शोध प्रविधि पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। कार्यशाला में स्नातक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों को शोध के विभिन्न चरणों और तकनीकों की जानकारी दी गई। अलग-अलग विषयों के शिक्षकों ने शोध की उपयोगिता, शोध डिजाइन, आंकड़ा संग्रहण, विश्लेषण और शोध प्रबंध लेखन के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
कार्यशाला का पहला दिन कार्यशाला के पहले दिन राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. विकास कुमार ने शोध की उपयोगिता एवं महत्त्व विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। दूसरे दिन इतिहास विभाग के डॉ. दीपक कुमार ने शोध डिजाइन एवं परिकल्पना पर विस्तार से चर्चा की। तीसरे दिन मनोविज्ञान विभाग के डॉ. आशुतोष कुमार ने आंकड़ा संग्रहण की तकनीक से विद्यार्थियों को अवगत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.