प्रयागराज, मार्च 16 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शोध पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पीके साहू ने व्यावहारिक शोध की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। इविवि शिक्षाशास्त्र विभाग के ही डॉ. विवेक कुमार सिंह ने शोध क्या है विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग के डॉ. अविनाश पांडेय ने शोध-समस्या के चयन पर चर्चा की। सीएमपी डिग्री कॉलेज डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने शोध के विविध प्रकारों की चर्चा की। डॉ. अम्बालिका मिश्रा, डॉ. कुलभूषण मौर्य, वीरभद्र प्रताप, डॉ. राजेश कुमार पांडेय, डॉ. रीना मिश्रा तथा डॉ. रामधनी सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.