नोएडा, मई 26 -- नोएडा संवाददाता। गौतम बुद्धनगर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में मंगलवार को शिक्षकों को एआई आधारित स्मार्ट प्रेजेंटेशन और डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को एआई टूल्स की सहायता से आकर्षक पीपीटी, क्विज, एमसीक्यू और शिक्षण सामग्री तैयार करना सिखाया। पोस्टर, चार्ट, और स्मार्ट बोर्ड कंटेंट निर्माण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। बेस्ट कम्युनिटी रेडियो अवॉर्ड मिलानोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते को बेस्ट कम्युनिटी रेडियो सम्मान से नवाजा गया। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ब्रांड काउंसिल रेटिंग्स कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स ...