कार्यशाला में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
प्रयागराज, अगस्त 11 -- कटरा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें हिंदी माध्यम के 50 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और शोध की भावना विकसित करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना था। विशेषज्ञों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर प्रयोगात्मक एवं परियोजना आधारित कार्यों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षकों को आसपास की समस्याओं का वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह रहे। जिला समन्वयक मो. मसूद ने अध्यक्षता की। संचालन डॉ. मधु यादव ने किया। प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.