देवरिया, मार्च 28 -- बनकटा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बनकटा के एक मैरिज हॉल के सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे। इसमें ब्लॉक प्रमुख ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बिंदा कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की सभी योजनाएं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल नामांकन बढ़ाना नहीं, बल्कि बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.