प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। डायट में शोध कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। केएनपीजी कॉलेज भदोही के डॉ. प्रतीक उपाध्याय ने शोध में मापन एवं मूल्यांकन की भूमिका पर प्रकाश डाला। नेहरू ग्राम भारती विवि के डॉ. श्रवण कुमार ने प्रश्नावली, अवलोकन एवं साक्षात्कार की अवधारणा एवं प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. अविनाश पांडेय ने परीक्षण की विश्वसनीयता और वैधता की अवधारणा एवं निर्धारण की विधियों पर जानकारी दी। सीएमपी डिग्री कॉलेज के डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि किस प्रकार के प्रश्नों का चुनाव करना चाहिए ताकि शोध विश्वसनीय और उपयोगी हो। इस अवसर पर डॉ. मस्तक मणि, डॉ. अंबालिका, डॉ. राजेश पांडे, डॉ. कुलभूषण मौर्य, डॉ. वीरभद्र प्रताप, डॉ. रामधनी सिंह, डॉ. रीना मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.