आरा, जुलाई 4 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के तत्वावधान में बोना फाइड जर्नलिस्ट सोसायटी की ओर से स्नातकोत्तर भूगोल विभाग विवि और महाराजा कॉलेज के शैक्षणिक सहयोग से शाहाबाद क्षेत्र के मुसहर समुदाय का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन महाराजा कॉलेज के भूगोल विभाग में किया गया। यह कार्यशाला यूजी सेमेस्टर पांच (30-क्रेडिट फील्ड-बेस्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026) के अंतर्गत आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्राम स्तरीय सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की वैज्ञानिक पद्धति, अनुसंधान कौशल और फील्ड वर्क के व्यावहारिक पक्षों का प्रशिक्षण प्रदान करना था। अध्यक्षता डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह ने की। कार्यक्रम में 160 से अधिक स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- एमए रूरल डे...