सहारनपुर, अप्रैल 10 -- देवबंद, संवाददाता। कपूरी गोविंदपुर स्थ्ति राजकीय माडल महाविद्यालय में गुरुवार को वित्तीय प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन और नया उद्यम स्थापित करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इंस्टीट्यूट काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय देवबंद के प्रवक्ता प्रो. मोहम्मद आरिफ ने कहा कि जीवन में सही निवेश स्रोतों का चयन कर कुशल प्रबंधन के साथ नए उद्यम की शुरूआत करना आवश्यक है। इस दौरान बजट निर्माण, जोखिम प्रबंधन, लागत नियंत्रण एवं लाभ की रणनीति के बारे में भी विस्तार से समझाया। डा. रेणु सिंह, डा. पूर्णिमा सिंह, डा. प्रशांत कुमार, डा. धीर सिंह, डा. सचिन कुमार और डा. मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...