हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी एवं कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया के संयुक्त तत्वावधान में स्नातक रोजगार क्षमता एवं परिणाम विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य रोजगार क्षमता बढ़ाने और शैक्षणिक कार्यक्रमों में कौशल एकीकरण हेतु रोजगार-अनुकूल, कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों के डिजाइन को विकसित करना है। ताकि स्नातकों को कार्यस्थल दक्षता, डिजिटल साक्षरता और उद्योग की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जा सके। उद्घाटन कुलपति प्रो. डॉ. नवीन चंद लोहनी, निदेशक अकादमी प्रो.डॉ. पीडी पन्त, डॉ.बी शद्रक व प्रो.डॉ. राजेश पी. खंबायत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ.गोपाल दत्त ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.