रांची, जून 8 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को संकल्प से सिद्धि तक विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो 22 मिनट की कार्रवाई की, उसे पाकिस्तान जीवन भर नहीं भूल पाएगा। उन्होंने बताया कि संकल्प से सिद्धि तक अभियान के तहत शक्ति केंद्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी और कार्यकर्ताओं को मां के नाम एक पेड़ लगाने का निर्देश भी दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.