बलिया, मार्च 12 -- बलिया, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की ओर से नारी शक्ति और स्वच्छता के संगम पर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका के सभागार में जागरूकता कार्यशाला एवं सम्मान समारोह के साथ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। इसमें सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने कहा कि स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भागीदारी इसे जन-आंदोलन बनाने की शक्ति रखती है। इस दौरान महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कर अधीक्षक मेंहदी आब्दी और आईटीसी के रामविलास राय ने भी विचार रखे। इस दौरान अभिनव, कमलेश, जयराम, मनदीप आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.