प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- जिला स्वास्थ्य समिति और एलिमिनेशन ऑफ मॉसक्यूटो बोर्न इंडमिक डिजीज (एम्बेड) की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मच्छरजनित बीमारियों के उन्मूलन विषय पर दूसरे चरण की कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि नगरीय स्वास्थ्य केद्रों से समन्वय बनाकर बीमारियों की रोकथाम का प्रयास किया जाना चाहिए। जिला कार्यक्रम समन्वयक सीमा पांडेय ने मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए किए जा रहे सर्वे की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि मंडल समन्यवक चंद्रजीत यादव ने विचार व्यक्त किए। संयोजन जोन प्रभारी प्रियंका, सोनी आर्या और सौरभ सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.