संभल, मई 10 -- गोया वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में शनिवार को अभिभावकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता के सानिध्य में आयोजित कार्यशाला में दिल्ली-एनसीआर से आए शिक्षा विशेषज्ञों ने आधुनिक समय में बच्चों की मानसिकता और व्यवहार को समझने के महत्वपूर्ण तरीके बताए। विशेषज्ञों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों से संवाद करने की सही शैली, उनके मनोभावों को समझने, सकारात्मक माहौल देने और बुरी संगत से बचाने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि माता-पिता का व्यवहार बच्चों के भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बच्चों की शिक्षा पर चर्चा अभिभावकों ने विशेषज्ञों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.