गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। मंगलवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय स्थित 'यशोधरा सभागार' में मुख्य अतिथि और विषय विशेषज्ञ के रूप में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो विपुला दुबे ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। 'प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं' विषय पर आधारित इस कार्यशाला में आयोजित 'राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला' के क्रम में मुख्य अतिथि और विषय विशेषज्ञ प्रो विपुला दुबे ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस क्षेत्र के नवागंतुक छात्रों और शोधार्थियों को प्राचीन लिपिय...