रांची, मार्च 12 -- रांची। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची में बुधवार को एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला आयोजित की गई। केंद्र प्रमुख डॉ. बाबूराज पीपी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी रतन कुमार महतो और राजकुमार गोप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यशाला में 50 प्रशिक्षुओं को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए मौसम विज्ञान के रोचक तथ्यों की जानकारी दी गई। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद व उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तिमाही आधार पर आयोजित होने वाली यह कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...