मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी में चल रही लैबोरेट्री मैनेजमेंट की कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला 13 मार्च से शुरू हुई थी। कार्यशाला नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च, भोपाल द्वारा संचालित किया गया। कार्यशाला में एमआईटी मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न संस्थानों के 150 लैब असिस्टेंट एवं इंस्ट्रक्टरों ने भाग लिया। भोपाल से आए कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. वंदना सोमकुवर एवं डॉ. अंजू रॉल्ली ने पांच दिनों तक प्रतिभागियों को प्रयोगशाला प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. मिथलेश कुमार झा ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों को बधाई दी। आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी दीपक कुमार चौधरी की देखरेख में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...