कार्यशाला में प्रतिभागी सीख रहें कला की बारीकियां
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला में प्रतिभागियों को कला की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को लाइन स्केचिंग, स्टील लाइफ ड्राइंग, पेंसिल शेडिंग व ब्लेंडिंग जैसी विधाओं का अभ्यास कराया गया। सीनियर समूह को शेडिंग की उन्नत तकनीकें सिखाई गईं, जबकि जूनियर समूह को ड्राइंग की मूलभूत जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने बताया कि कला में रुचि रखने वाले प्रतिभागी सीख रहे हैं। बीएफए चतुर्थ वर्ष के छात्र निखिल ने स्टील लाइफ ड्राइंग का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- चित्रकला कार्यशाला एक से 20 जून तक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.