बुलंदशहर, मार्च 12 -- क्षेत्र के एक फॉर्म में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। दो दिनों तक चले प्रशिक्षण सत्रों में संगठन के इतिहास, कार्यप्रणाली, जनसंपर्क, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि और द्वितीय सत्र में आनंद चौधरी रहे। तीसरे सत्र में विधायक चंद्रपाल सिंह तथा चतुर्थ सत्र में नील भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे। समापन सत्र में मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्...