उन्नाव, मार्च 25 -- नवाबगंज। विकासखंड मुख्यालय में पशु पालकों के लिए बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां पशुपालकों के अलावा कर्मियों को वैज्ञानिक तरीकों से पशुपालन, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूकता किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को घर में एक मवेशी अवश्य पालना चाहिए। इससे आय के साथ उनके बच्चों को पोषण आहार समेत ईंधन आदि की तक व्यवस्था होती है। पशुपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश मौर्या ने वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के साथ उनकी सही नस्ल का चयन, संतुलित आहार, उचित देखभाल, रोगों की पहचान और उनके निदान आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर पशु पालन के ...