कार्यशाला में पंचायत विकास योजना की दी जानकारी
देवरिया, अगस्त 19 -- देवरिया,निज संवाददाता। विकास भवन के गांधी सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला पंचायत विकास योजना के क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति के सदस्यगण, खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों पंचायत के लिए आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कार्यशाला ने कहा कि ग्राम पंचायतों के सतत विकास को पंचायत विकास योजना का क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह आपसी समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाएं। मुख्य प्रशिक्षक ब्रजेश नाथ तिवारी ने कार्यशाला में शामिल अधिकारियों और समिति के सदस्यों को योजना के क्रियान्वयन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.