उरई, दिसम्बर 12 -- उरई। संवाददाताएआईसीबी के सहयोग से कालपी रोड स्थित श्याम धाम गेस्ट हाउस में नेत्रहीनों की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें जिले के कोने कोने से आए नेत्रहीनों को सरकार की योजनाओं से लाभाविंत होने के लिए जानकारी दी गई। इसके पहले कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी। एआईसीबी अधिकारी मंजुला रथ दिल्ली एवं डेनमार्क से आए थॉमस स्किल, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सियाराम द्विवेदी, वरिष्ठ आई सर्जन जगजीवन राम, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, झांसी मंडल के मंडल डायरेक्टर शिव सिंह व प्रोजेक्ट ऑफिसर सुधांशु शुक्ला ने अपने प्रोजेक्ट की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पहली बार नेत्रहीन मुजीकल ग्रुप द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें नेत्रहीन कलाकरों ने मधुवन खुशबु देता है गीत गाकर उपस्थित जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.