रामपुर, मार्च 25 -- क्षेत्र के थूनापुर स्थित इम्पैक्ट कालेज में मंगलवार को एनएसई द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें एनएसई के डिप्टी मैनेजर मोहम्मद इज़हार-उल-इस्लाम ने बचत के महत्व तथा उसके जीवन में उचित उपयोग पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।उन्होंने दीर्घकालिक निवेश के महत्व को रेखांकित करते हुए विशेष रूप से म्यूचुअल फंड में निवेश की उपयोगिता समझाई। साथ ही सिप के माध्यम से नियमित बचत एवं भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर भी जोर दिया।इस दौरान चेयरमैन डाक्टर सुल्तान अहमद सैफ़ी,एमडी सरताज अहमद,प्राचार्य प्रोआसिम अहमद,अजीत कुमार मौर्य,शिवम चन्द्रा,इकरा जरीफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.