चंदौली, जून 17 -- चंदौली। किसानों को आधुनिक और सतत कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र में 18 और 19 जून को दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से प्राकृतिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। वहीं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न जैविक मौके पर ही बनाकर दिखाए जाएंगे। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान शामिल होंगे। जो जनसमुदाय के साथ अपने जमीनी अनुभवों को साझा करेंगे। यह भी पढ़ें- केविके में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन विभिन्न सरकारी विभागों से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- चंडी में 20 को प्रखंड स्तरीय खरीफ ...