महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्व स्तरीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने कहा कि सभी जिलास्तरीय अधिकारी और कार्यालयाध्यक्ष विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने विभागीय हैंडल्स बनाएं। अपने विभागीय हैंडल्स और जनपद के प्रमुख हैंडल्स को फॉलो करें, ताकि विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही आवश्यक सूचना को तीव्रता के साथ विश्वसनीय तरीके से प्रसारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हम इंटरनेट का उपयोग निजी जीवन से लेकर सार्वजनिक व व्यवसायिक जीवन में लगभग हर समय कर रहे हैं। निश्चित रूप से इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.