बागपत, मार्च 6 -- बिनौली। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शुक्रवार को बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी-निकाय के सदस्यों का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। कार्यशाला का शुभारंभ बीईओ बिनौली बृजमोहन सिंह, शिक्षक संघ के ब्लॉक अधयक्ष विवेक राणा और प्रधान उपेंद्र धामा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रवजलित कर किया। बीईओ बिनौली ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत, मिशन, कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सौंदर्यीकरण विद्यालयी सुविधाओं को बेहतर बनाकर बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हैं। पुनीत कुमार जैन, स्वाति छिल्लर, दीपक कुमार, डॉ. अमरपाल सिंह, इसमें डीबीटी शिक्षा की गुणवत्ता, और पारदर्शी ग्रामीण विकास पर व...