मुरादाबाद, जून 30 -- महिलाओं के थ्री जी क्लब के माध्यम से प्रोजेक्ट वामिका के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें चिकित्सकों ने महिला स्वास्थ्य और इससे संबंधित संचालित हो रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी दी। डॉक्टर अर्चना अग्रवाल, अलका व डॉक्टर प्रमिला ने महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहतर चिंतन करने की सलाह दी। खून की जांच, मेमोग्राम आदि कराने की जरूरत बताई। डॉ.रितिका, डॉ.अर्चना, डॉ.श्रीधर, डॉ.प्रगति ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...