मुंगेर, मार्च 24 -- धरहरा,एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के सौजन्य से सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सारोबाग पंचायत में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेहा केसरी ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी ने की। कार्यशाला का मुख्य विषय एग्रोमेट सेवा एक कृषक मित्र था। जिसके तहत किसानों को मौसम आधारित परामर्श सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के माध्यम से एग्रोमेट सेवा किसानों को ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान और कृषि सलाह उपलब्ध कराती है, जिससे फसल प्रबंधन में काफी सहूलियत होती है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर प्रकाश डालते हुए डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.