मेरठ, जुलाई 23 -- नई शिक्षा नीति के तहत कमलादेवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने मोदीपुरम स्थित बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान की ओर से बासमती धान पर कार्यशाला आयोजित की गई। छात्रों ने तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक तौर पर धान की रोपाई करना भी सीखा। छात्रों ने जाना कि जो अन्न वे खाते हैं वो कहां से आता है और उसे कैसे तैयार किया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के पूर्व कुलपति गया प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। छात्रों ने गया प्रसाद से कई प्रश्न पूछकर जिज्ञासा को शांत किया। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. रितेश शर्मा ने धान के विषय में बच्चों को बीज से लेकर ट्रांसप्लांटिग, रोपाई, प्रसंस्करण, पैकेजिंग की विस्तृत जानकारी दी और बच्चों को खेती को समझने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर म...