महोबा, मई 22 -- महोबा,संवाददाता। छात्रों को ढोलक वादन के गुर सिखाए गए। लोक एवं जन जाति संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जा रहा है जिसमें बुंदेली विधाओं के संरक्षण को लेकर छात्रों को बारीकियां सिखाई जा रही है।नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में लोक एवं जन जाति संस्कृति संस्थान के तत्वावधान में दस दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है लोक वाद्य ढोलक का प्रशिक्षण दिया गया। कृष्णचंद्र पाठक ने ताल व कहखा व दादरा ताल की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों में लोक वाद ढोलक सीखने का उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षक ने बताया कि बुंदेलखंड में लोक वाद्य ढोलक अत्यंत लोकप्रिय है। लोक एवं जन जाति संस्कृति संस्थान के सदस्य संगीताचार्य पं0जग प्रसाद तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड से कई होनहारों ने संगीत के क्षेत्र म...