बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। बनकटी ब्लॉक के मथौली गांव में स्थित चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय के सभागार में साइबर सुरक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई व इन्दिरा गांधी इकाई के अगुवाई में किया गया। इसमें छात्राओं को पुलिस ने साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ साइबर अपराधियों के अपनाये जा रहे तरीके बताये गए। जिससे वे खुद का बचाव कर सकें। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। प्रबंधक डा. अनिल कुमार मौर्य, सरोज मौर्य, सुनील कुमार गौतम, श्रंखला पाल, शिखा पाण्डेय, राजीव कुमार आदि का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.